main page

एल्विश ने खरीदी नई कार, दीपिका-शोएब ने 3 महीने बाद दिखाया अपने लाडले का चेहरा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 22 September, 2023 05:48:43 PM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव ने हाल ही में एक चमचमाती मर्सिडीज E53 AMG कैब्रियोलेट कार खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 1.2 करोड़ है, जिसे जानकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम ने बेटे रुहान के जन्म के तीन महीने बाद उसका चेहरा रिवील किया है। कपल के इस पोस्ट को फैंस को खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव ने हाल ही में एक चमचमाती मर्सिडीज E53 AMG कैब्रियोलेट कार खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 1.2 करोड़ है, जिसे जानकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम ने बेटे रुहान के जन्म के तीन महीने बाद उसका चेहरा रिवील किया है। कपल के इस पोस्ट को फैंस को खूब लाइक कर रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

अबराम संग शाहरुख ने लालबागचा राजा के दरबार में लगाई हाजरी 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी वह गणेशोत्सव के मौके पर बप्पा की भक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। एक्टर ने अपने घर पर गजानन की स्थापना की। इसके बाद वह मुकेश अंबानी के घर भी गणपति पूजा में शामिल हुए। वहीं, अब हाल ही में जवान एक्टर बेटे अबराम संग अंधेरी के राजा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचें, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


शादी के लिए उदयपुर रवाना हुए परिणीति और राघव 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा महज दो दिनों में सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा की दुल्हनिया बन जाएंगी। 24 सितंबर को कपल राजस्थान के उदयपुर धूमधाम से शादी रचाएंगे। वहीं, अपनी शादी के लिए रघनीति उदयपुर के लिए उड़ान भर चुके हैं। दोनों की एयरपोर्ट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने खरीदी करोड़ों की कार 

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव इस वक्त उंचाइयां छू रहे हैं। यूट्यूबर ने हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी के मालिक बन गए हैं। उन्होंने एक चमचमाती मर्सिडीज E53 AMG कैब्रियोलेट कार खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी को खरीदने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
 

16 साल की बेटी मीरा की मौत से टूटे विजय एंटनी का बयान


तमिल एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा अब इस दुनिया में नही रही। बीते मंगलवार एक्टर की 16 वर्षीय बेटी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और अस्पताल तक जाते उसकी मौत हो गई थी। वहीं, बेटी के निधन के बाद पहली बार विजय एंटनी ने पहली बार बयान जारी करते हुए अपना दुख जाहिर किया है। एक्टर का ये बयान पढ़ उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं।


3 महीने बाद दीपिका-शोएब ने दिखाया अपने लाडले का चेहरा


टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने बेटे संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने जून के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका उन्होंने अभी तक चेहरा रिवील नहीं किया था। लेकिन अब बेटे रुहान के जन्म के तीन महीने बाद दीपिका-शोएब ने अपने लाडले का प्यारा सा चेहरा फैंस को दिखा दिया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब लाइक किया जा रहा है।


एल्विश यादव को अभी तक नहीं मिली 'बिग बॉस ओटीटी 2' की 25 लाख प्राइज मनी 

यूट्यूबर एल्विश यादव को बिग बॉस से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रहे थे। शो की ट्रॉफी जीतने के साथ ही उन्होंने 25 लाख का चेक मिला था। हालांकि, हाल ही में एल्विश ने शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स' खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान के शो वालों ने प्राइज मनी वाले 25 लाख रुपये नहीं दिए हैं। एक्टर की ये बात सुन शहनाज काफी हैरान रह गईं।

 

नो फोटो पॉलिसी..100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स..कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परिणीति-राघव की शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी ड्रीमी वेडिंग के लिए दोनों राजस्थान के उदयपुर में पहुंच चुके हैं। वहीं उनकी शादी अटेंड करने के लिए दोस्त-रिश्तेदार भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। दोनों की शादी के लिए कड़े इंतजाम  किए गए हैं। कपल की शादी टाइट सिक्योरिटी के बीच होगी। तो आइए ऐसे में जान लेते हैं रघनीति की शादी में सुरक्षा के लहजे से क्या-क्या इंतजाम रहने वाले हैं।

Content Writer: suman prajapati

Alessandra AmbrosiostunningMilan Fashion WeekTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...