main page

अपने बर्थडे पर आलिया ने शेयर की बचपन की वीडियो, पापा के पेट पर बैठकर खेलती हुईं आईं नजर

Updated 15 March, 2018 05:52:47 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट आज अपना 25 वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में सोशल साइट पर उन्होंने अपने एक बचपन का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने पापा महेश भटट् के साथ खेलती नजर आ रही है। वीडियो को पोस्ट करते हुए आलिया ने खूबसूरत सा कैप्शन देते हुए लिखा, ''चाहे 1 साल की हो या 25... पापा की छोटी सी बेटी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट आज अपना 25 वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में सोशल साइट पर उन्होंने अपने एक बचपन का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने पापा महेश भटट् के साथ खेलती नजर आ रही है। वीडियो को पोस्ट करते हुए आलिया ने खूबसूरत सा कैप्शन देते हुए लिखा, 'चाहे 1 साल की हो या 25... पापा की छोटी सी बेटी। 

इस वीडियो में आलिया ने पिंक कलर का फ्रॉक पहने हुए नजर आ रहीं हैं और वो पापा के पेट पर बैठकर खेल रही हैं। सोशल साइट आलिया का ये वीडियो पोस्ट करते ही वायरल हो गया। महज एक घंटे भीतर आलिया के इस वीडियो को करीब 5 लाख लोगो मे देख लिया है। फैंस उनकी जमकर तारीफे और जन्मदिन बधाईयां दे रहे हैं। खबरों की मानें तो ये वीडियो उन दिनों का है जब आलिया अपना पहला जन्मदिन मना रही थीं। वीडियो में महेश भट्ट आलिया के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आयान मुखर्जी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही आलिया रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली ब्वॉयज' में दिखाई देने वाली है। 


 

:

alia bhattmahesh bhattbirthday special

loading...