main page

रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं आलिया भट्ट! खुलासा करते हुए बोलीं- 'दिमाग में तो मैं पहले ही...

Updated 11 February, 2022 04:46:59 PM

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच आलिाय ने खुलासा किया कि दिमाग में तो मैं पहले ही रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हूं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच आलिाय ने खुलासा किया कि दिमाग में तो मैं पहले ही रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हूं।

 

दरअसल, जब आलिया से इंटरव्यू में उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हूं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पैंडेमिक ने हमारी शादी के प्लान पर पानी फेर दिया है। सब चीजें किसी अच्छे कारण के लिए होती हैं। जब भी हम शादी करते हैं, तो यह सही और सुंदर तरीके से काम करती है।

 

मीडिया में खबरें है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार में तो शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं, क्योंकि दोनों यह दोनों की फेवरेट जगह में से एक है और अक्सर कपल यहां छुट्टियां बिताने आता रहता है।

 

Content Writer: suman prajapati

Alia BhattmarriedRanbir KapoormindBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...