main page

आलिया भट्ट ने शेयर किया एक प्यारा वीडियो, देखिए एक्ट्रेस की शादी, प्रेग्नेंसी और वेकेशन की कई अनसीन फोटोज़!

Updated 28 December, 2022 01:21:30 PM

आलिया भट्ट ने साल 2022 की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी की झलक, बेटी राहा कपूर के जन्म से पहले उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी, छुट्टियां और बहुत कुछ दिखाया गया है।

मुंबई। आलिया भट्ट इस साल काफी चर्चा में बनी रही है। 2002 में आलिया को उनकी ज़िन्दगी के सबसे खास 2 रिश्ते मिले, एक जब वे रणबीर कपूर की वाइफ बनी और दूसरा जब वे बेटी राहा की माँ बनी। आलिया अपने फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं और इसी के चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि उनकी अनदेखी तस्वीरों से बनाया गया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

Bollywood Tadka

आलिया भट्ट ने साल 2022 की अपनी कई तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी से पहले दुल्हन की ड्रेस ट्राई करती आलिया की एक अनसीन फोटो और उनके हल्दी फंक्शन के लिए उनके हेयर स्टाइल की एक झलक शामिल है। दीवाली पर आलिया ने अपने बेबी बंप को सहलाते हुए माँ सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर भी शामिल की है। आलिया ने उन डिशेज की एक झलक भी दिखाई है जो वह अपनी प्रेगनेंसी के दौरान लेती थी।

Bollywood Tadka

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, आलिया ने लिखा, "पिक्स दैट नेवर मेड इट टू दी ग्राम।" वीडियो में बहन शाहीन भट्ट के साथ उनके लंदन वेकेशन की कुछ झलकियां और उनके हॉलीवुड डेब्यू, ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के सेट की एक तस्वीर भी शामिल है। जब आलिया “हार्ट ऑफ स्टोन” की शूटिंग के लिए यूरोप गई तब आलिया प्रेग्नेंट थी। वीडियो में आलिया की प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक भी दिखाई गई है।

Bollywood Tadka

एक फैंन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हमें ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ये तस्वीरें और वीडियो बहुत अच्छे हैं।" एक कमेंट में यह भी लिखा है, "यह पहली बार है जब मैंने किसी रील को इतना पॉज किया है।"

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Alia Bhattcute videounseen photosactressweddingpregnancyvacation

loading...