main page

आलिया भट्ट से लेकर अनुष्का सेन तक, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो ग्लोबल फोर्स के रूप आईं सामने

Updated 27 January, 2024 03:33:30 PM

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे और अनुष्का सेन, भारतीय सिनेमा जगत के ये वो नाम हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत को गौरवान्वित किया हैं और कर रही हैं।

नई दिल्ली। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे और अनुष्का सेन, भारतीय सिनेमा जगत के ये वो नाम हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत को गौरवान्वित किया हैं और कर रही हैं। यानी कहा जा सकता है कि ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने देश की जीत में 'मुख्य किरदार' निभाया हैं। हाल ही में, अनन्या पांडे ने पेरिस कॉउचर वीक में रैंप वॉक किया, आलिया भट्ट ने सऊदी अरब के जॉय अवार्ड्स में जीत हासिल की और अनुष्का सेन यूएन कॉप28 में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय बनीं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा निश्चित रूप से एक ग्लोबल स्टार के रूप में देश का नाम रोशन कर रही है। तो आइए देखते है कैसे उनकी व्यक्तिगत जीत ने हमारा और दुनिया भर में लोगों का दिल जीता  है, फिर चाहे ईस्ट हो या वेस्ट, देश का नाम हर तरफ छाया है।

 

1) आलिया भट्ट
आलिया भट्ट, हाल ही में रियाद सऊदी अरब में आयोजित 'जॉय अवॉर्ड्स' में ग्लोबल उपस्थिति दर्ज की और वह भारतीय सिनेमा की इकलौती एक्ट्रेस बन गई, जहां उन्हें जॉय अवॉर्ड्स में आइकोनिक अवॉर्ड हॉनरी एंटरटेनमेंट मेकर्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। आलिया ने इससे पहले हार्ट ऑफ स्टोन से इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था।

 

2) अनुष्का सेन 
सिर्फ 21 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने कई बार ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। क्लाइमेट चेंज के लिए यूएन कॉप28 इवेंट में अपनी आवाज देकर वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं। ईस्ट में लोगों का दिल जीतना, जो एक ऐसा क्षेत्र है जिसे अभी तक किसी ने नहीं जीता है, उन्हें कोरियाई पर्यटन के मानद राजदूत के रूप में भी नियुक्त किया गया है। उन्हें सियोल में ट्रेडिशनल बेल रिंगिंग सेरेमनी में भी इंवाइट किया गया था, जिसमें मेयर और कई कांग्रेसमैन शामिल हुए थे। मिडिल ईस्ट और कोरिया में लगातार अपना जलवा बिखरने वाली अनुष्का सचमुच भारत की एक अलग वैश्विक स्टार हैं।

 

3) अनन्या पांडे
हाल ही में, अनन्या पांडे ने 'खो गए हम कहां' में अपने प्रदर्शन से चर्चा बटोरी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सभी को एक गर्वपूर्ण पल भी दिया। दरअसल एक्ट्रेस ने देश का मान बढ़ाया जब उन्होंने पेरिस हाउते कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनने का मौका पाया। इतना ही नहीं वह रैंप पर चलने वाली सबसे छोटी उम्र  की बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बन गई हैं। यह वाकई, एक ऐसी उपलब्धि है जिसे यह युवा सौंदर्य ने भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए चिन्हित किया है।

 

4) प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ग्लोबल आइकन में से एक हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ने 'क्वांटिको' और 'सिटाडेल' सहित कुछ सबसे बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम करके ग्लोबल मंच पर अपना नाम बनाया है और वह इंटरनेशनल इवेंट्स में भी नियमित रूप से शामिल होती हैं। वह न केवल एक भारतीय स्टार हैं बल्कि देश के लिए एक ग्लोबल आइकन हैं।

Content Editor: Varsha Yadav

Alia BhattPriyanka Chopra Jonasanushka senananya pandeyglobal force actress

loading...