main page

1 साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली: 'अनमोल गुड़िया' राहा पर दादी नीतू ने लुटाया प्यार, नानी बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो..

Updated 06 November, 2023 02:23:25 PM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी लाइफ में नन्हीं सी परी का स्वागत किया। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा कपूर रखा। घर में नन्हीं सी परी आने के बाद से ही कपल की सारी दुनिया बस उसी के इर्द-गिर्द बस गई हैं।

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी लाइफ में नन्हीं सी परी का स्वागत किया। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा कपूर रखा। घर में नन्हीं सी परी आने के बाद से ही कपल की सारी दुनिया बस उसी के इर्द-गिर्द बस गई हैं।

Bollywood Tadka

भट्ट और कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा के साथ अपने जीवन के हर पल का आनंद ले रहे हैं और इसका सबूत उनके इंयरव्यूज और कुछ सोशल मीडिया पोस्ट हैं। आज राहा (सोमवार) को 1 साल की हो गई है। ऐसे में दादीनीतू कपूर, नानी सोनी राजदान और बुआ रिद्धिमा कपूर शाहनी ने राहा के नाम खूबसूरत पोस्ट शेयर किए। 

Bollywood Tadka

दादी नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोती राहा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें चांद तक और वापस प्यार करते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने दिल के गुब्बारे के स्टिकर साझा किए हैं।

Bollywood Tadka

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने नीतू कपूर की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए भतीजी राहा पर खूब प्यार लुटाया। 

Bollywood Tadka

वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी नातिन राहा कपूर के लिए इंस्टा स्टोरी पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं शेयर की। उन्होंने लिखा-'ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि आप हमारी दुनिया में आए। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो प्रिय राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो' इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी दिल वाले इमोजी साझा किए हैं। 


बॉलीवुड तड़का प्यारी राहा को उसके पहले जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattRanbir KapoordaughterRaha KapoorNeetu KapoorSoni RazdanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...