साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना एक्टर ने 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जो जीता है। बीते दिन नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्टर का रजत कमल हासिल हुआ था।अल्लू अर्जुन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी श
18 Oct, 2023 11:39 AMमुंबई: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना एक्टर ने 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जो जीता है। बीते दिन नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्टर का रजत कमल हासिल हुआ था।अल्लू अर्जुन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर हैं।
सुपरस्टार की लविंग वाइफ अल्लू स्नेहा रेड्डी भी उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। वहीं अब स्नेहा रेड्डी ने अब अपने पति की उपलब्धि पर एक स्पेशल नोट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है। पति को मिले सम्मान से स्नेहा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। स्नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति अल्लू संग अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें अपलोड की हैं जो 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए जाने से पहले क्लिक की गई थीं। पहली तस्वीर में स्नेहा रेड्डी अल्लू अर्जुन को कार्यक्रम के लिए तैयार होने में मदद करती नजर आ रही हैं।
दूसरी तस्वीर में कपल हाथों में हाथ डाले चलता हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्नेहा ने लिखा- 'एक स्पेशल डे, एक यादगार याद! अपने काम के प्रति आपके कमिटमेंट को देखना हमेशा आनंददायक रहा है... प्यार और प्रशंसा से भरपूर।'