बी-टाउन इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के बीच अपने आप को जवां और स्लिम दिखाने का कॉम्पिटीशन रहता है। यही वजह है कि स्टार्स परफेक्ट दिखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और घर पर भी कड़े वर्कआउट करते हैं। इसी बीच बच्चे के जन्म के बाद मोटी हो चुकीं टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट वर्कआउट कर गजब का ट्रांसफॉ
07 Oct, 2023 03:21 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के बीच अपने आप को जवां और स्लिम दिखाने का कॉम्पिटीशन रहता है। यही वजह है कि स्टार्स परफेक्ट दिखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और घर पर भी कड़े वर्कआउट करते हैं। इसी बीच बच्चे के जन्म के बाद मोटी हो चुकीं टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट वर्कआउट कर गजब का ट्रांसफॉर्मेशन पाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पहले और अब की तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस हक्के बक्के रह गए। सब उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किश्वर ने आखिर कैसे अपना वजन घटाया।
किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक पांच महीने पहले की और एक लेटेस्ट फोटो है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के लुक में बदलाव साफ देखा जा सकता है।
तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'किसी ने कमेंट किया कि इतना डिफरेंट नहीं लग रहा है। तो मैं आपको बता दूं कि मैंने 8 किलो वजन घटाया है, कुल मिलाकर 3-4 इंच है !! मैंने 5 महीने की ट्रेनिंग से ये सब हासिल किया है।इसके अलावा, मैंने इसे अपनी गति से किया, अपनी डिलीवरी के बाद डेढ़ साल तक खाने का आनंद लिया और अब इस चरण से भी प्यार करती हूं!' इसी के साथ उन्होंने लिखा कि लेकिन उनके चेहरे का ग्लो पहले वाला ज्यादा अच्छा था।
बता दें, 42 साल की किश्वर मर्चेंट ने 2021 में बेटे का स्वागत किया था और उसके बाद उनका वेट गेन हो गया था, लेकिन अब वह वर्कआउट कर फिर से पहले की तरह फिट हो गई हैं।