main page

कपड़े से मुंह ढककर कोर्ट पहुंची अमीषा पटेल ने खुद को किया सरेंडर, जानें क्या है मामला

Updated 17 June, 2023 05:38:33 PM

एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने चेक बाउंस के एक मामले में खुद को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गदर 2 की रिलीज से बिल्कुल पहले अमीषा के सरेंडर करने से फैंस के बीच हलचल मच गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने चेक बाउंस के एक मामले में खुद को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गदर 2 की रिलीज से बिल्कुल पहले अमीषा के सरेंडर करने से फैंस के बीच हलचल मच गई है।

 

Bollywood Tadka

 

दरअसल, अमीषा पटेल ने एक चेक बाउंस मामले में रांची के सिविल कोर्ट में खुद को सरेंडर किया है। एक्ट्रेस ने रांची सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। अमीषा पूरी तरह मुंह ढंककर अदालत पहुंची थी। लेकिन, बाद में लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

  

 


हालांकि, सरेंडर के बाद अदालत ने एक्ट्रेस को 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी। यह जमानत उन्हें तीन दिन के लिए मिली है। इस मामले में उन्हें 21 जून को फिर से कोर्ट में पेश होना है। अगर एक्ट्रेस 21 जून को कोर्ट में पेश नहीं होती है तो बेल बॉन्ड खारिज कर दिया जाएगा।
 
क्या है पूरा मामला


यह मामला साल 2018 का है, जब अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन, उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।

दोनों पक्षों में हुए इकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया था और इसे लेकर अब एक्ट्रेस शनिवार को अदालत में पेश हुई।
 

Content Writer: suman prajapati

Ameesha PatelsurrenderedRanchi courtCheque Bounce CaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...