main page

हम साथ साथ हैंः नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप, हल्की बारिश के बीच लेडीलव संग लंच डेट पर स्पॉट हुए एक्टर

Updated 27 August, 2023 06:09:24 PM

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हाल ही में अर्जुन-मलाइका ने एक साथ स्पॉट होकर अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दी

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हाल ही में अर्जुन-मलाइका ने एक साथ स्पॉट होकर अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दी और उन्हें एक दूजे से अलग बताने वालों के मूंह पर जोरदार तमाचा मारा। एक साथ स्पॉट हुए कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, आज दोपहर बारिश के बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जहां एक्टर अपनी लेडीलव के पीछे उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए।

Bollywood Tadka

 

दोनों ने एक साथ स्पॉट होकर साबित कर दिया कि वे दोनों साथ-साथ हैं।

 

इस दौरान जहां मलाइका व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखीं तो वहीं अर्जुन ब्लैक लुक में नजर आए। दोनों को एक साथ देख उनके फैंस खुश हो गए।

Bollywood Tadka

 

इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर कमेंट करके भी ब्रेकअप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।

Content Writer: suman prajapati

breakuprumoursMalaika AroraArjun Kapoorspottedlunch dateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...