main page

पति संग अनबन की खबरों की बीच चारू असोपा ने मनाई लाडो जियाना की पहली होली, व्हाइट अटायर में ट्विनिंग किए फूलों के रंग में रंगी नजर आईं मां-बेटी

Updated 18 March, 2022 11:10:09 AM

आज पूरे देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का रंग कईयों की जिंदगी में खुशियों के रंग लेकर आया है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज के बीच होली का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कपल्स और उनके बच्चों की पहली होली है, जिन्हें वह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा की बेटी जियाना की भी ये पहली होली है, जिसे उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बेटी संग पहली होली की तस्वीरें उन्होंने सोशल मी

बॉलीवुड तड़का टीम. आज पूरे देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का रंग कईयों की जिंदगी में खुशियों के रंग लेकर आया है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज के बीच होली का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कपल्स और उनके बच्चों की पहली होली है, जिन्हें वह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा की बेटी जियाना की भी ये पहली होली है, जिसे उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बेटी संग पहली होली की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

चारु असोपा ने अपनी बेटी जियाना के साथ पहली होली फूलों के साथ खेली। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां-बेटी ने इस मौके पर व्हाइट अटायर पहने हैं।

Bollywood Tadka

 

गोल्डन किनारी वाले व्हाइट लहंगे में सजी चारू असोपा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने माथे पर बिंदी, पिंक लिपस्टिक और गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

 

वहीं जियाना भी व्हाइट कपड़ों में अपनी मां की बाहों में पोज देती बेहद क्यूट लग रही हैं। चारू अपने बेटी को गोद में पकड़कर जमीन पर बैठ जबरदस्त पोज दे रही हैं। दोनों के ऊपर रंग बिरंगे फूलों की वर्षा होती दिख रही है।

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चारू ने कैप्शन में लिखा-Happy holi to everyone. 

Bollywood Tadka


इसके अलावा चारू ने होलिका दहन की तस्वीरें भी शेयर कीं। इस दौरान उनका लुक भी चेंज नजर आया। सिल्क ग्रीन साड़ी में चारू काफी स्टनिंग दिखीं और बेटी को गोद में लिए पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा-होलिका दहन के साथ ही,
आपके दुखों का नाश हो
दूर हो दुख दर्द और दरिद्रता
सच्चाई से युक्त संसार हो।
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

इन तस्वीरों को अलावा एक्ट्रेस ने और भी कई प्यारी वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर होली के त्योहार की बधाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

गौरतलब है कि चारू असोपा पिछले कुछ दिनों से अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरे हैं कि राजीव सेन और चारू के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। बात इतनी आगे बढ़ गई है कि दोनों तलाक भी ले सकते हैं। इस बीच कपल ने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने बिगड़ते रिश्ते की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

बता दें, चारू असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने पिछले साल ही क्यूट बेटी जियाना का स्वागत किय। अब दोनों की बेटी चार महीने की हो गई है। 

Content Writer: suman prajapati

TroubledhusbandRajeev SenCharu AsopacelebratedZinia SenHoliBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...