सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लीला पैलेस होटल में ...
09 May, 2018 12:07 AMमुंबईः सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लीला पैलेस होटल में जारी है। रिसेप्शन पार्टी के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन वेन्यू के बाहर सोनम और आनंद ने भी मीडिया के सामने फोटो शूट करवाया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर भी तस्वीर खिंचवाई। लेकिन अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी पर आनंद sports shoes पहने नजर आ रहें हैं।
बता दें शादी के बाद मुंबई के लीला होटल में अपनी रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा की बांहों में बांहें डाले नजर आईं।
रिसेप्शन पार्टी में जाने-माने बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे हैं। अब सोनम और आनंद के आने का इंतजार भी खत्म हो चुका है।
न्यू कपल को आर्शिवाद देने के लिए आहूजा और कपूर फैमिली भी होटल पहुंच चुकी है।
शत्रुघ्न सिन्हा सपरिवार पहुंचे, प्रफुल्ल पटेल, इमरान खान व अन्य सितारे भी पहुंचे।