एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे बहुत जल्द शादी करने जा रही है। अलाना ने बॉयफ्रेंड Ivor McCray के साथ मालदीव में सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी अलाना ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दी है। अलाना की तस्वीरों और वीडियो पर उनकी मां डियाने और आंटी भालना पांडे ने प्यार और बधाई दी है।
06 Nov, 2021 03:59 PMमुंबई. एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे बहुत जल्द शादी करने जा रही है। अलाना ने बॉयफ्रेंड Ivor McCray के साथ मालदीव में सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी अलाना ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दी है। अलाना की तस्वीरों और वीडियो पर उनकी मां डियाने और आंटी भालना पांडे ने प्यार और बधाई दी है।
तस्वीरों में अलाना बीच किनारे नजर आ रही है। अलाना जलपरी जैसी ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह हॉट लग रही है। अलाना अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है।
एक अन्य तस्वीर में अलाना बॉयफ्रेंड के साथ लिप किस करती हुई नजर आ रही है। अलाना ने सिल्वर ड्रेस पहनी हुई है।
तस्वीरें शेयर करते हुए अलाना ने लिखा- 'जब तक मैं तुमसे नहीं मिली थी, तब तक किसी और इंसान से इतना प्यार करने के बारे में सोच भी नहीं था। मुझे रोज हंसाने के लिए और इतना सारा प्यार करने के लिए बहुत शुक्रिया। @ivor आपने वाकई मुझे इस जहां में सबसे खुशकिस्मत इंसान महसूस करवाया है। मैं आपके साथ परिवार बसाने के लिए तैयार हूं, अब और इंतजार नहीं कर सकती।'
वीडियो में बीच पर MARRY ME? लिखा है और दोनों एक-दूसरे के गले लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। Ivor अलाना को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अलाना ने लिखा-'अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हूं।' अलाना की इन तस्वीरों पर उनकी मां डियाने पांडे ने भी बेटी और होनेवाले दमादा के लिए प्यार लुटाया है। फैंस भी इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। अलाना काफी समय से Ivor को डेट कर रही थी। अलाना सोसल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थी, जिन्हें फैंस खूब पसंद भी करते हैं।