आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ के शो से शुरू हुई दोनों की ये लव स्टोरी अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं। इन दिनों ये रम्यूर्ड कपल स्पेन में एक-दूजे संग रोमांटिक पल एंजॉय कर रहा है। बीते दिन दोनों को एक साथ पुर्तगाल के एक रेस्टोरेंट में बैठे बातें करते देखा गया था। वहीं इसके बाद अब अनन्या-आदित्य को सड़क के किनारे सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए देख गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल गया।
19 Jul, 2023 05:51 PMबॉलीवुड तड़का टीम. आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ के शो से शुरू हुई दोनों की ये लव स्टोरी अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं। इन दिनों ये रम्यूर्ड कपल स्पेन में एक-दूजे संग रोमांटिक पल एंजॉय कर रहा है। बीते दिन दोनों को एक साथ पुर्तगाल के एक रेस्टोरेंट में बैठे बातें करते देखा गया था। वहीं इसके बाद अब अनन्या-आदित्य को सड़क के किनारे सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए देख गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य और अनन्या सड़क किनारे साइकिल चलाते नजर आते हैं। साइकलिंग के दौरान अनन्या पीछे रुक जाती हैं और आदित्य पीछे मुड़कर जिस तरह उन्हें देखते हैं और उनके लिए इंतजार करते हैं, यह मोमेंट फैंस का दिल जीत लेता है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'जिस तरह वह मुड़े और उनके लिए रुके।' दूसरे ने कहा, 'दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और हेटर्स कोने में बैठकर रो रहे हैं।' अन्य ने कमेंट किया, 'वह (आदित्य) वाकई उनके साथ खुश है। उन्हें अकेला छोड़ दो। वे एडल्ट्स हैं।'
बता दें, आदित्य और अनन्या पांडे ने एक साथ करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ शो में एंट्री की थी, जिसके बाद करण ने फैंस को हिंट दिया था कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उस समय कपल ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब एक दूसरे के साथ दोनों के रोमांटिक टाइम की तस्वीरें ये साबित कर रही हैं कि वाकई दोनों एक दूजे के रिलेशनशिप में हैं।