''नच बलिए 9'' एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने के लिए टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बार का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है, जिसके कारण इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बार ''नच बलिए'' में कई कन्टेस्टेंट अपने एक्स-पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आएंगे।
12 Jul, 2019 11:20 AMमुंबई: 'नच बलिए 9' एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने के लिए टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बार का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है, जिसके कारण इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बार 'नच बलिए' में कई कन्टेस्टेंट अपने एक्स-पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आएंगे।
19 जुलाई से 'नच बलिए 9' को लॉन्च किया जाएगा। इस शो में अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया और विशाल सिंह इस शो में हिस्सा लेने वाले है। वहीं, बीती रात इस शो का प्रमोशन किया गया, जिसमें टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस मानी जाने वाली अनीता और उर्वशी हुस्न के जलवे बिखेरती हुईम नजर आईं।
टीवी की कमोलिका यानी उर्वशी इस दौरान Leopard प्रिंटेड ब्लेजर और पैंट पहने हुए बॉसी लुक मं नजर आईं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं, टीवी की नागिन अनीता ग्रे कलर का जंपसूट पहने हुए बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं।
हर बार की लाइट मेकअप और क्यूट स्माइल उनके लुक को कम्पलीट कर रही है। वहीं, कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आ चुके विशाल नच कैजुअल अवतार में नजर आए। तस्वीरों में अनीता और उर्वशी काफी मस्ती और डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
प्रमोशन के दौरान अनीता और उर्वशी ने विशाल के साथ मिलकर डांस भी किया। इसके बाद टीवी की हॉट हसीनाओं ने जमकर मीडिया को पोज दिए। कुछ तस्वीरों में अनीता उर्वशी और विशाल के साथ स्टाइलिश अंदाज में सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं।
शो की बात करें तो 'नच बलिए 9' की कास्टिंग लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही ये शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला है। इस बार नच बलिए के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं। कहा जा रहा है कि उर्वशी शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बार रेस्लर गीता फोगाट भी अपने पति के साथ आने वाली हैं। हालांकि, शो के प्रोमो में उर्वशी के अलावा कोई स्टार नजर नहीं आ रहा है।
बता दें कि 'नच बलिए 8' में विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने ये खिताब अपने नाम किया था। अब फैंस इस शो के नवें सीजन को देखने के लिए एक्साइटेड है। अब देखना है कि इस बार कौन इस शो को जीतकर ये खिताब अपने नाम करता है।