main page

'मेरा दूल्हा छोड़कर चला गया था...अंकिता को फिर आईं Ex सुशांत सिंह राजपूत की याद, रोते हुए बोलीं- 'फैमिली है वो'

Updated 08 November, 2023 11:17:56 AM

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। शुरुआत में अंकिता को विक्की से लड़ते हुए देखा गया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उन्हें समय नहीं दे रहे हैं। मैरिड कपल की लड़ाई उस लेवल तक पहुंच गई थी जिसमें विक्की जैन को बेरहमी से ट्रोल किया गया था। शो के दौरान अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत से अपने ब्रेकअप की असली वजह का भी खुलासा किया। अब, अंकिता को फिर से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए देखा गया और बताया कि उन्होंने विक्की

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। शुरुआत में अंकिता को विक्की से लड़ते हुए देखा गया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उन्हें समय नहीं दे रहे हैं। मैरिड कपल की लड़ाई उस लेवल तक पहुंच गई थी जिसमें विक्की जैन को बेरहमी से ट्रोल किया गया था। शो के दौरान अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत से अपने ब्रेकअप की असली वजह का भी खुलासा किया। अब, अंकिता को फिर से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए देखा गया और बताया कि उन्होंने विक्की जैन से शादी क्यों की। 

Bollywood Tadka

वीडियो में अंकिता लोखंडे गार्डन एरिया में बैठ हुई दिख रही हैं। उनके साथ अभिषेक कुमार भी हैं। एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने अभिषेक से कहा कि सुशांत ने बहुत मेहनत की थी, एक अलग लेवल का संघर्ष किया था। इतना बोलते ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। रोती हुई अंकिता को देखकर अभिषेक ने कहा कि मैंने तय किया था कि कभी भी मैं आपसे इस बारें में बात नहीं करूंगा। इस पर अंकिता ने कहा कि मुझे इस बारे में बात करना ही अच्छा लगता है, गर्व महसूस होता है और बस कुछ नहीं, फैमिली है।

Bollywood Tadka


इसके अलावा अंकिता समर्थ से भी सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आईं। अंकिता मदरहुड को अपनाने व जुड़वा बच्चे पैदा करने की इच्छा पर चर्चा करते देखा गया। फिर बातचीत अंकिता के अतीत की ओर मुड़ गई और उन्होंने खुलासा किया कि वह सच्चा प्यार करती थीं और दुल्हन बनने के लिए तैयार थीं लेकिन उनके दूल्हे ने उन्हें छोड़ दिया था। अंकिता ने कहा-''मुझे सच्चा प्यार था और काफ़ी सालों का प्यार था। मैं तो दुल्हन बनने के लिए भी तैयार थी लेकिन मेरा दूल्हा मुझको छोड़कर चला गया।"

Bollywood Tadka

अंकिता ने आगे कहा कि उन्हें लगता था कि सुशांत उनके दूल्हे हैं लेकिन वह नहीं थे और तभी उनकी जिंदगी में विक्की आए और उन्होंने उनसे शादी कर ली। उन्होंने खुलासा किया कि जब वह सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं तो विक्की उनकी जिंदगी में थे। अंकिता ने आगे बताया कि विक्की उन्हें पसंद करते थे इसलिए उन्होंने उनसे शादी की। शादी के लिए तैयार थीं लेकिन विक्की को 'हां' कहने में उन्हें थोड़ा समय लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इससे पहले एक एपिसोड के दौरान अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने दर्दनाक ब्रेकअप के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि इससे सिर्फ वह ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी थे जो टूट गए थे। एपिसोड में अंकिता लोखंडे अपने को-कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी के साथ चर्चा कर रही थीं। उन्होंने खुलासा किया था कि वह कई सालों तक सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि सुशांत ने एक रात के अंदर ही उन्हें छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था, "उसका जाना एक अलग चीज़ थी। मैं और मेरे मां बाप टूट गए थे।"

 


 

Content Writer: Smita Sharma

ankita lokhandesushant singh rajputBigg Boss 17Bollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...