बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर की है जिसमें उनके साथ एक बुर्जुग महिला भी नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला खजुराहो मध्य प्रदेश की है..
31 Dec, 2018 02:41 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर की है जिसमें उनके साथ एक बुर्जुग महिला भी नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला खजुराहो मध्य प्रदेश की है।
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा कि मैं खजुराहो में हरबी देवी से मिला। वो 101 साल की हैं और खुश हैं। वो एक पुराने पेड़ के नीचे चाय बेचती हैं। वे उत्साह से भरी हुई हैं।
बुर्जुग महिला को लेकर उन्होंने बताया कि उनके साथ संक्षिप्त बातचीत आपके जीवन के समृद्ध कर सकती है।
अनुपम ने महिला की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना भी की। उनकी वीडियो को 5 घंटे में इस वीडियो 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 15 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
फिल्म की बात करें तो अनुपम खेर संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म दी एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
उनके लुक और अदायगी की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में संजय बारू की भूमिका अक्षय खन्ना निभा रहे हैं।