बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर पीएम मोदी के सपोर्ट में ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने जब एक शख्स ने पीएम मोदी और उनकी सरकार की आलोचना की तो अनुपम ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अनुपम ने उस ट्वीट में ये तक कह दिया कि आएगा तो मोदी ही।
26 Apr, 2021 10:28 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर पीएम मोदी के सपोर्ट में ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने जब एक शख्स ने पीएम मोदी और उनकी सरकार की आलोचना की तो अनुपम ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अनुपम ने उस ट्वीट में ये तक कह दिया कि आएगा तो मोदी ही।
दरअसल, देश इस वक्त कोरोना की चपेट से बुरी तरह बेहाल है और अब सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कहने लगे हैं। ऐसे में शख्स ने लिखा- '60 के दशक में एक बच्चे के तौर पर मैंने कई संकट देखे जिसमें 3 वॉर्स, खाने की कमी और भी कई सारी विपत्तियां। यह हमारे विभाजन के बाद का सबसे बड़ा संकट है और भारत ने कभी नहीं देखा कि सरकार इस तरह से एक्शन से गायब है। कोई कंट्रोल रूम नहीं है कॉल के लिए, कोई जवाबदेह नहीं।'
यूजर के इसी ट्वीट पर अनुपम ने रिप्लाई करते हुए लिखा-'आदरणीय शेखर गुप्ता जी, ये कुछ ज्यादा ही हो गया। आपके स्टैंडर्ड से भी। करोना एक विपदा है। पूरी दुनिया के लिए। हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। सरकार की आलोचना जरूरी है। उनपे तोहमत लगाइए। पर इससे जूझना हम सबकी भी ज़िम्मेदारी है, वैसे घबराइए मत। आएगा तो मोदी ही!! जय हो! अनुपम खेर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।'
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। किसी ने कहा- बेशर्म अनुपम खेर ने जब पने बाल खोए तभी उन्होंने अपना ब्रेन भी खो दिया।
एक यूजर ने लिखा- अनुपम खेर को भगवान सद्बुद्धि दे।
एक अन्य यूजर ने लिखा- अनुपम खेर ने अपना सही रंग दिखाया है।
एक यूजर ने तो अनुपम खेर को कंगना रनौत का मेल वर्जन बताया।