main page

'आप ईश्वर की बनाई खास इंसान..अनुपम खेर ने खास अंदाज में पत्नी किरण को विश किया बर्थडे, बेटे सिंकदर की शादी की भी जताई इच्छा

Updated 14 June, 2022 05:59:32 PM

एक्ट्रेस और एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर का आज बर्थडे है। 14 जून को एक्ट्रेस अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनके पति अनुपम खेर ने एक खास पोस्ट के जरिए किरण को जन्मदिन की बधाई दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर का आज बर्थडे है। 14 जून को एक्ट्रेस अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनके पति अनुपम खेर ने एक खास पोस्ट के जरिए किरण को जन्मदिन की बधाई दी है। 

Bollywood Tadka


अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर किरण खेर संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे प्यारी किरण। ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां आपकी झोली में डाल दे। आपको एक लंबी आयु, स्वस्थ और सुकून भरी जिंदगी मिले। आपकी जिंदगी यूं ही हमेशा हंसते हुए गुजरे। आप ईश्वर की बनाई सबसे खास इंसान हो। ईश्वर करे जल्दी से जल्दी सिकंदर की शादी हो जाए। बस इतनी सी मेरी दुआ है।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


एक्टर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर कमेंट कर किरण को बर्थडे विश कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
 

Content Writer: suman prajapati

Anupam KherwishesbirthdaywifeKirron kherspecial wayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...