main page

हनीमून के बाद काम पर वापस लौटीं अनुष्का, 'जीरो' के सेट पर शाहरुख ने किया फूलों से स्वागत

Updated 09 January, 2018 10:23:09 AM

शादी से ब्रेक के बाद बॉलीवुड एक्टै्रस अनुष्का शर्मा काम पर वापस लौट आई हैं। वह आनंद एल. राय की फिल्म ‘जीरो’ के सैट्स पर पहुंचीं तो उनका फूलों से स्वागत हुआ।

नई दिल्ली: शादी से ब्रेक के बाद बॉलीवुड एक्टै्रस अनुष्का शर्मा काम पर वापस लौट आई हैं। वह आनंद एल. राय की फिल्म ‘जीरो’ के सैट्स पर पहुंचीं तो उनका फूलों से स्वागत हुआ। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने क्रू को थैंक्स भी लिखा है। 

Bollywood Tadka

अनुष्का केपटाऊन (साऊथ अफ्रीका) से रविवार को मुंबई वापस लौटी हैं। अब वह अपने प्रॉजैक्ट्स पूरे करेंगी। फिल्म ‘जीरो’ में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ  भी हैं। ‘जब तक है जान’ के बाद ये तीनों एक्टर्स फिर से एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। फिल्म ‘जीरो’ 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान बौने बने हैं और इसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। वहीं अनुष्का फिल्म परी  का प्रोमोशन भी शुरू करेंगी।
 

:

Anushka SharmahoneymoonzeroShahrukh Khan

loading...