main page

विराट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली शानदार पारी, मैच देख खिल उठीं अनुष्का, पति को दिया फ्लाइंग KISS

Updated 11 October, 2020 04:17:32 PM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अनुष्का बहुत जल्द मां बनने वाली है। इन दिनों अनुष्का पति विराट कोहली के साथ दुबई में है। विराट दुबई में आईपीएल खेल रहे हैं। अनुष्का भी विराट के साथ क्रिकेट का पूरा मजा से रही है। हाल ही में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। इन दिनों टीम के बीच हुए मैच में विराट ने जबरदस्त पारी खेली।

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अनुष्का बहुत जल्द मां बनने वाली है। इन दिनों अनुष्का पति विराट कोहली के साथ दुबई में है। विराट दुबई में आईपीएल खेल रहे हैं। अनुष्का भी विराट के साथ क्रिकेट का पूरा मजा से रही है। हाल ही में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। इन दिनों टीम के बीच हुए मैच में विराट ने जबरदस्त पारी खेली। जैसे ही विराट ने अर्धशतक ठोका तो अनुष्का ने कोहली ने फ्लाइंग किस किया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka
वायरल तस्वीरों में अनुष्का विराट को फ्लाइंग किस करती हुई दिखाई दे रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए इस मैच में विराट कोहली ने 90 रनों की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 169 रन बनाए। जबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 132 ही बना पाई।

Bollywood Tadka

विराट ने जब अर्धशतक पूरा किया तो अनुष्का ने फ्लाइंग किस कर पति की हौंसलाफजाई की। धुंआधार पारी खेलने के बाद जब विराट वापस लौटने लगे तो अनुष्का ने खड़े होकर अपने पति की शानदार पारी का अभिवादन किया। विराट की इस शानदार पारी का क्रेडिट अनुष्का को दिया जा रहा है।

Bollywood Tadka
बता दें अनुष्का और विराट बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। उनका नन्हा मेहमान 2021 में उनके घर आने वाला है। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी। तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

anushka sharmaflying kissvirat kohli90 runsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...