main page

लिफ्ट में रोमांटिक पोज देते नज़र आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, Kareena kapoor हुई कपल की फैंन!

Updated 15 April, 2023 11:12:51 AM

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों जर्मनी के बर्लिन में है। कपल ने हाल ही में लिफ्ट में एक सेल्फी क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर की।

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लाइमलाइट में रहते हैं। दोनो बॉलीवुड के पंसदीदा कपस में से एक हैं। कपल काफी लंबे समय से लिव इन में हैं और अक्सर ये अपनी फोटोज अपने पैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। मलीइका और अर्जुन को जहां फैंस का भरपूर प्यार मिलता हैं तो वहीं ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। लेकिन इन्हें इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता और कपल हमेशा एक दूसरे के प्यार में खोया नज़र आता हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों जर्मनी के बर्लिन में है। कपल ने हाल ही में लिफ्ट में एक सेल्फी क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इनमें सोनम कपूर और करीना कपूर भी शामिल है।

Bollywood Tadka

अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'लिफ्ट करा दें।' सोनम कपूर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आप लोगों को जल्द देखने के लिए इंतजार कर रही हूं।' वहीं, करीना कपूर ने लिखा है, 'लिफ्टी.. किलिंग इट।' अर्जुन कपूर की तस्वीरों को 1 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। मलाइका अरोड़ा जहां 48 साल की है, वहीं, अर्जुन कपूर अभी मात्र 36 साल के हैं।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

ARJUN KAPOORMALAIKA ARORAKAREENA KAPOORLIFTROMANTIC PICSSOCIAL MEDIAFANCOMMENT

loading...