main page

मलाइका की पोस्ट पर कमेंट कर अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, हार्ट इमोजी के साथ लिख डाली ये बात

Updated 27 August, 2023 01:42:38 PM

एक्टर अर्जुन कपूर और अदाकारा मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन किसी सही कारणों से नहीं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब उड़ रही हैं। फैंस को बीते कुछ दिनों से कई ऐसे हिंट मिल रहे हैं, जिससे उन्हें ये साफ हो रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, इ

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर और अदाकारा मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन किसी सही कारणों से नहीं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब उड़ रही हैं। फैंस को बीते कुछ दिनों से कई ऐसे हिंट मिल रहे हैं, जिससे उन्हें ये साफ हो रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर अभी तक कपल का कोई रिप्लाई नहीं आया है। इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस को फिर कंफ्यूज कर दिया है।

दरअसल इंटरनेशनल डॉग डे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने डॉग के साथ एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'इंटरनेशनल डॉग डे. सेलिब्रेटिंग आज कल और हमेशा। मेरा सुपरस्टार कैसपर।'

Bollywood Tadka


मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये असली स्टार है तुम्हारी जिंदगी का। हैंडसम लड़का.' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी भी लगाई।

  Bollywood Tadka
 


कैसे उड़ीं अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबरें
दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की थीं। इन फोटोज में अर्जुन अकेले ही नजर आए थे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया था। इसके साथ ही मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अकेले ही पहुंची थीं। इतना ही नहीं, हाल ही में मलाइका ने एक क्रिप्टिक मैसेज वाली एक स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसपर लिखा था, 'चलो अलग हो जाते हैं।' इस सब को देख यूजर्स दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगाने लगे।


 

 

Content Writer: suman prajapati

Arjun Kapoorbroke silencebreakuprumoursMalaika AroraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...