main page

श्रीदेवी से नफरत करते हैं अर्जुन कपूर, क्या देंगे सौतेली मां की अर्थी को कंधा

Updated 25 February, 2018 07:38:08 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन से दुनिया भर में शोक की लहर है। आखिरी समय में बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थीं। इस बात का दुख जाह्नवी को हमेशा रहेगा। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ। वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर, बेटी खुशी कप

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन से दुनिया भर में शोक की लहर है। आखिरी समय में बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थीं। इस बात का दुख जाह्नवी को हमेशा रहेगा। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ। वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।

Bollywood Tadka

इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर, बेटी खुशी कपूर और सौतेले बेटे अर्जुन कपूर मौजूद थे। खबरों के मुताबिक उनकी मौत के वक्त वह अमृतसर में थे। 

Bollywood Tadka

अर्जुन के साथ श्रीदेवी का रिश्ता हमेशा उलझा हुआ रहा हैं। अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने इस बात का खुलासा किया था। अर्जुन ने कहा था, 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं।' अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी।

Bollywood Tadka

इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे। उस समय मोना के पास उनके दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन को पूरी तरह से बदल दिया था। वे काफी गुस्सैल और जिद्दी हो गए थे। अर्जुन को उनके स्कूल के बच्चे ताना मारते थे। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, 'वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं।

Bollywood Tadka

वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं।' इस पर श्रीदेवी ने कहा था, 'मैंने बोनी को उनके बच्चों या परिवार से मिलने के लिए कभी नहीं रोका।'

Bollywood Tadka

:

Arjun KapoorStep Mother SrideviBollywood actress Sridevi death

loading...