main page

रणवीर के ट्वीट पर अर्जुन ने दिया रिप्लाई, कहा - बाबा ने बाबा से दोस्ती की है अय्याशी नहीं

Updated 23 December, 2018 05:26:01 PM

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर है। दोनों की दोस्ती की चर्चाएं आए दिन होती रहती हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की दोस्ती पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर है। दोनों की दोस्ती की चर्चाएं आए दिन होती रहती हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर से किसी फिल्म में साथ देखना चाहता हैं। बीते दिन जहां रणवीर ने अर्जुन के लिए ट्वीट किया। वहीं आज रणवीर सिंह की इस बात का जवाब खुद अर्जुन कपूर ने एक मजेदार ट्वीट के जरिए दिया।

 

उन्होंने लिखा, 'हम साथ आएंगे... बाबा ने बाबा से दोस्ती की है, अय्याशी नहीं। दरअसल,बीते दिन रणवीर ने जब अपनी फिल्म सिम्बा के प्रमोशन के लिए ट्विटर पर हैशटैग आस्क सिम्बा सेशन रखा तो इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि आप और अर्जुन एक-साथ ऑन स्क्रीन कब आने वाले हैं। इस पर रणवीर ने लिखा, 'हां, मैं भी उन्हें बहुत याद करता हूं। बाबा मेरे लिए काफी व्यस्त हो गए है। वो अपनी फिल्म पानीपत को लेकर बिजी है।'

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर आलिया भट्ट के साथ फिल्म गली बाॅय में नजर आएंगे। रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी हैं।

Bollywood Tadka, ranveer singh image, arjun kapoor image, ranveer arjun image, रणवीर सिंह फोटो, अर्जुन कपूर फोटो

वहीं अर्जुन की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म पानीपत की शूटिंग में बिजी हैं।  इसके अलावा वह 'इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा' में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंग। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी। 

: Konika

Arjun kapoorRanveer singhBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...