main page

बहन अंशुला ने दी मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को हरी झंडी, भाई की गर्लफ्रेंड्स को लेकर खोले राज

Updated 21 February, 2019 05:05:20 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते है। अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आते जा रहे हैं। हाल ही में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचे थे । यहां अंशुला ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड के बारे में कई खुलासे किए।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते है। अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आते जा रहे हैं। हाल ही में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचे थे । यहां अंशुला ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड के बारे में कई खुलासे किए। जब अंशुला से पूछा गया कि आपको अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड सबसे अच्छी लगी थी। अंशुला ने जवाब दिया, 'मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद हैं। मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं।' अंशुला के इस जवाब से लगा कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश हैं। 

Bollywood Tadka

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जुन की पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की बहन अर्पिता खान थीं। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अर्पिता के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। हम दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया था जब हम 18 साल के थे।'

Bollywood Tadka
अर्जुन ने कहा था, 'मैं सलमान भाई के भी बहुत करीब था। जब 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग चल रही थी तब हम एक-दूसरे से मिले और डेट करना शुरू कर दिया। हमारा रिश्ता दो साल तक चला।' बता दें कि इस वक्त सलमान, अर्जुन से खासा नाराज हैं। क्योंकि मलाइका, सलमान की भाभी थीं और अर्जुन उन्हें ही डेट करने लगे। 

: Konika

Arjun Kapoor hindi newsAnshula Kapoor hindi newsmalaika aroraBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...