main page

हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला,  पिता बोनी कपूर ने बताया कैसी है बेटी की तबीयत

Updated 08 June, 2021 12:56:13 PM

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो 5 जून की रात को अंशुला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों ही अंशुला की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर उनसे मिलने हाॅस्पिटल पहुंचे थे। वहीं अब अंशुला ठीक हो गई और उन्हें हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो 5 जून की रात को अंशुला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों ही अंशुला की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर उनसे मिलने हाॅस्पिटल पहुंचे थे। वहीं अब अंशुला ठीक हो गई और उन्हें हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Bollywood Tadka

हाल ही में पिता बोनी कपूर ने बेटी अंशुला की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए बोनी कपूर ने कहा- अंशुला रुटीन टेस्ट और चेकअप के लिए हाॅस्पिटल में थी। वह अब एक दम ठीक हैं और अब घर वापस आ गई हैं। जिन लोगों को उनकी चिंता हो रही थी वह अब स्ट्रेस लेना बंद कर सकते हैं।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला कपूर शनिवार को अपने ब्लड और शुगर लेवल के चेकअप के लिए हाॅस्पिटल गई थीं।अंशुला को समय समय पर अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना पड़ता है। यह एक रुटीन चेकअप था।

Bollywood Tadka

बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के बहुत करीब है। अर्जुन और अंशुला कोरोना काल में 1 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं और 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की।

 

Content Writer: Smita Sharma

arjun kapoorsisteranshula kapoordischargehospitalboney kapoorhealth updateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...