main page

चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

Updated 21 July, 2023 01:31:59 PM

मनोरंजन जगत से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही हैं। सना खान, इशिता दत्ता के बाद अब मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है।  गैब्रिएला ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। चौथे बच्चे के पिता बनने की जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही हैं। सना खान, इशिता दत्ता के बाद अब मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। गैब्रिएला ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। चौथे बच्चे के पिता बनने की जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

Bollywood Tadka

 

अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर हैलो वर्ल्ड वाली एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चाँद पर हैं। आप सबके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। #हैलोवर्ल्ड #20.07.2023

Bollywood Tadka

 


बेबी का स्वागत करने के लिए अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को फैंस और स्टार्स की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 वर्ष की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। उनका और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम आरिक है।  


 
 

Content Writer: suman prajapati

Arjun RampalgirlfriendGabriela Demetriadeswelcomesbaby boyuserscongratulateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...