एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर को जी रहे हैं। लवबर्ड्स जल्द ही घर ने नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाला है। गैब्रिएला बहुत जल्द एक्टर अर्जुन के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गैब्रिएला की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।
21 Jun, 2023 04:11 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर को जी रहे हैं। लवबर्ड्स जल्द ही घर ने नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाला है। गैब्रिएला बहुत जल्द एक्टर अर्जुन के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गैब्रिएला की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।
गैब्रिएला ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह प्रिंटेड आउटफिट में अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
नॉटेड श्रग के साथ उन्होंने मैचिंग स्कर्ट पहनी है। श्रग में अर्जुन की गर्लफ्रेंड के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं और वह बोल्ड अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
बता दें, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पहले से एक बेटे एरिक रामपाल की मां हैं। अब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने 29 अप्रैल, 2023 को बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में है और बिन शादी के वह दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।