बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गुरुवार 18 जुलाई को तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने मुंबई स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है, जिसको लेकर अब वो अपने घर रवाना हो चुकी हैं।
27 Jul, 2019 11:24 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गुरुवार 18 जुलाई को तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने मुंबई स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है, जिसको लेकर अब वो अपने घर रवाना हो चुकी हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने अब तक अपने बच्चे का कोई नाम नहीं रखा है। हाल ही में अब गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।
इस लेटेस्ट तस्वीर में गैब्रिएला अपने बेटे को गले से लगाए हुए नजर आ रही हैं। गैब्रिएला के चेहरे पर चमक साफ देखने को मिल रही है। तस्वीर को देखने में लग रहा अर्जुन के बेटे आराम से मम्मी को गोद में सो रहे हैं। गैब्रिएला ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं थकी हुई हूं लेकिन अभी भी प्यार में हूं।'
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले गैब्रिएला ने अर्जुन और बेटे की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बड़े प्यार से अपने बेटे को निहारते हुए दिख रहे थे। हालांकि, तस्वीर में बेटे का हाथ ही नजर आ रहा था।
बता दें कि कुछ समय पहले ही अर्जुन ने गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इससे पहले अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी, 2008 में दोनों अलग हो गए।
एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। गैब्रिएला और अर्जुन ने अभी शादी नहीं की है। बताया जाता है कि अर्जुन रामपाल का परिवार गैब्रिएला को अपना चुका है।