main page

Arjun rampal ने शेयर की Good News! बिना शादी के दूसरी बार मां बनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

Updated 21 July, 2023 09:27:39 AM

फिलहाल अर्जुन रामपाल और उनकी फैमिली घर में नन्हा मेहमान आने का जश्न मना रहें हैं।

मुंबई। अर्जुन रामपाल के घर में नई खुशियों ने दस्तक दी है। जैसा की सभी जानते थे कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दूसरी बार प्रेगनेंट थी। बिना शादी के दो बच्चों को जन्म देने वाली गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक्टर के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं। आपको बता दें कि एक्टर की गर्लफ्रेंड ने बीते वीरवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है।

फिलहाल अर्जुन रामपाल और उनकी फैमिली घर में नन्हे मेहमान के आने का जश्न मना रहें हैं। एक्टर ने खुद ट्विटर पर पोस्ट कर फैंस और फ्रेंड्स के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे के जन्म होने से ब्लेसिंग मिली है, माँ और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ। ❤️ आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। #20.07.2023’

 

आपको बता दें कि कपल एक दूसरे को 2018 से डेट कर रहें हैं। कपल ने 2019 में अपने पहले बेबी का वेलकम किया था। अर्जुन रामपाल को एक्स वाइफ मेहर जेसिया से दो बेटियां भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आने वाले हैं। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Arjun rampalgood newsGirlfriendGabriela Demetriadesmothermarriage

loading...