main page

5 साल बाद ट्विटर पर लौटे ऋषि कपूर

Updated 28 February, 2015 11:44:11 AM

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर करीब पांच साल लंबे अंतराल के बाद ट्विटर पर लौट आए हैं।

मुंबई: जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर करीब पांच साल लंबे अंतराल के बाद ट्विटर पर लौट आए हैं। इस वापसी पर अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन और करण जौहर जैसी हस्तियों ने उनका स्वागत किया है। अभिषेक बच्चन ने अपने 'चिंटू अंकल' (ऋषि) का ट्विटर पर सबसे पहले स्वागत किया। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, "साथियों मेरे पसंदीदा ऋषि कपूर के प्रति ढेर सारा प्यार दिखाइए। आपका स्वागत है चिंटू अंकल। आपको यहां पाना कमाल का है।" 

अभिषेक की इस ट्वीट के जवाब में 62 वर्षीय ऋषि ने लिखा, "स्वागत करने के लिए शुक्रिया। यहां आकर खुश हूं।" 

-अनुपम खेर: ट्विटर की मौज-मस्ती में आपका स्वागत है मिस्टर ऋषि कपूर। मजे करिए सर। जय हो। 

 -करन जौहर: मेरे सबसे चहेते अभिनेता। एक ऐसे व्यक्ति जिनके साथ काम करने का सम्मान मिला। ऋषि कपूर ट्विटर परिवार से जुड़े। 

-अदिति राव हैदरी: ओएमजी..सबसे कमाल के ऋषि कपूर ट्विटर पर हैं। 

-कुणाल कोहली: ट्विटर पर स्वागत है सर। ट्विटर उपयोगकर्ताओं कृपा करके मेरे सबसे मनपसंद अभिनेता व व्यक्ति श्रीमान ऋषि कपूर का ट्विटर पर स्वागत करें। 

 
:

welcomeTwitterBollywood newsRishi KapoorBollywood news

loading...