बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम' का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसके बोल है 'दम घुटता है'।
11 Jul, 2015 05:46 PMमुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम' का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसके बोल है 'दम घुटता है'। राहत फतेह अली खान के इस गाने में जबरदस्त सस्पेंस और इमोशन्स का तड़का लगा हुआ है। आपको बता दें कि अजय देवगन को ये गाना बेहद पसंद आया है। उन्होंने यह गाना ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'जीना है कम कम, घुटता है दम दम घुटता है। इस गाने को गुनगुनाने से नहीं रोक पा रहा हूं।'
फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार श्रिया सरन निभा रही हैं। फिल्म में अजय देवगन की फैमिली पर किसी लड़के को किडनैप करने का आरोप लगता है, जो लड़का किडनैप होता वो तब्बू का बेटा दिखाया गया है। इसके बाद अजय देवगन और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जाता है। फिल्म में एक आम आदमी की पुलिस से जंग भी दिखाई गई है। फिल्म में तब्बू एक कड़क पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी।