main page

NMACC इवेंट में Priyanka ने पहनी 65 साल पुरानी साड़ी की ड्रेस, एक्ट्रेस ने खुद गिनाई आउटफिट की खुबियां

Updated 03 April, 2023 08:48:52 AM

लेकिन ये साड़ी ऐसी वैसी साड़ी नहीं बल्कि काफी खास है, जिसकी खासियत के बारे में खुद प्रियंका ने बताया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति व हॉलीवुड स्टार निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आई हुई हैं। हाल ही में पीसी और निक को NMACC इवेंट में भी साथ में स्पॉट किया गया था। दो दिन के इस इवेंट में प्रियंका ने दूसरे दिन के लुक से सारी महफिल लूट ली। एक्ट्रेस ने दूसरे दिन एक मॉर्डन ट्विस्ट के साथ विंजेट साड़ी कैरी की। लेकिन ये साड़ी ऐसी वैसी साड़ी नहीं बल्कि काफी खास है, जिसकी खासियत के बारे में खुद प्रियंका ने बताया है। 

 

प्रिंयका ने बताई अपने आउटफिट की खासियत
प्रियंका चोपड़ा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इसकी खासियत के बारे में डिटेल दी है। जिसमें उन्होंने अपने डिजाइनर को भी थैंक्यू कहा है। ये आउटफिट डिजाइनर अमिल अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया हुआ हैंडक्राफ्टेड आउटफिट था। जिसकी स्पेशलिटी के बारे में बताते हुए प्रियंका ने लिखा- “ इस ब्यूटिफुल आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला (ब्रोकेड) साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था। इकत बुनाई के नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करने के लिए इसे सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया जाता है जिसमें ब्रोकेड सेट होता है। वाराणसी के क्राफ्ट कल्स्टर में हाथ से बुने हुए विंटेज टेक्सटाइल के साथ इस मास्टरपीस साड़ी को बनाने में अमित और उनकी टीम को लगभग 6 महीने लगे। अमित और उनकी टैलेंटेड टीम को शुक्रिया।”

नीता अंबानी को भी दी बधाई
बता दें कि इस पोस्ट में प्रिंयका ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी को भी थैंक्यू किया है। उन्होंने लिखा- “ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हिस्ट्री इंडियन फैशन की एक इनक्रेडिबल एग्जीबिशन क्रिएट करने के लिए नीता अंबानी और ईशा अंबानी को बधाई। इस बेस्ट स्पेस और इंडियन आर्ट और डिजाइन को प्रमोट करने की क्षमता पर बहुत प्राउड है।”

 

इस सीरीज में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रिंयका जल्द ही वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में प्रिंयका के साथ रिचर्ड मैडेन भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रियंका इंडिया आई हैं। 

Content Editor: kahkasha

Priyanka Chopra JonasNick JonasNMACC EventPriyanka Vintage DressPriyanka Special SaareEntertainment News

loading...