main page

पति केएल राहुल संग सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंची अथिया शेट्टी, मंदिर से सामने आई पूजा-अर्चना की तस्वीरें

Updated 05 September, 2023 01:42:28 PM

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। अब हाल ही में अथिया और राहुल कर्नाटक के घाटी सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। अब हाल ही में अथिया और राहुल कर्नाटक के घाटी सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केएल राहुल औ अथिया शेट्टी ने एक साथ  सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर दर्शन के किए और बाद में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान दोनों का सिंपल लुक देखने को मिला। अथिया जहां फ्लोरल प्रिंट आउटफिट के साथ बालों का बन बनाए नजर आईं। वहीं राहुल व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में दिखे। पूजा के दौरान वह गले में हार और हाथ में फलों की थाल लिए दिखे। फैंस कपल की इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बता दें, एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया ने इसी साल  23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए थे। कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी रचाई थी।


  
 

Content Writer: suman prajapati

Athiya ShettyarrivedSubramanya Swamy templehusbandKL RahulBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...