main page

अरे बाप रे! आयुष शर्मा ने बीच सड़क किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Updated 14 January, 2022 11:06:23 AM

एक्टर आयुष शर्मा को आखिरी बार रिलीज हुई फिल्म  ''अंतिम: द फाइनल ट्रुथ'' देखा गया। जिसमें उनका बेहद दमदार अंदाज देखने को मिला। फिल्म में फैंस ने उनके किरदार को खूब सराहा। आयुष इस सराहना का पूरे हकदार भी हैं, क्योंकि इसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका वायरल वीडियो इस बात का सबूत है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।  वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष शर्मा पीठ के बल सड़क पर लेटे हुए हैं। वह बाइक के पीछे के हिस्से को पकड़ते हैं और कहते हैं, भगा रे। जैसे ह

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आयुष शर्मा को आखिरी बार रिलीज हुई फिल्म  'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' देखा गया। जिसमें उनका बेहद दमदार अंदाज देखने को मिला। फिल्म में फैंस ने उनके किरदार को खूब सराहा। आयुष इस सराहना का पूरे हकदार भी हैं, क्योंकि इसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका वायरल वीडियो इस बात का सबूत है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। 

Bollywood Tadka


वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष शर्मा पीठ के बल सड़क पर लेटे हुए हैं। वह बाइक के पीछे के हिस्से को पकड़ते हैं और कहते हैं, भगा रे। जैसे ही  बाइक चलती है, आयुष भी पीठ के बल घिसटने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सेफ्टी के लिए पीठ के नीचे एक लंबी पट्टी लगाई है जिसके सहारे वह रोड पर घिसट रहे हैं। जैसे ही शॉट खत्म होता है तो बाइक रुक जाती हैं और फिल्म के क्रू मेंबर्स आयुष के पास पहुंच जाते हैं।

 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस शख्स ने 'अंतिम' फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। वह वास्तव में उस सफलता के लायक है जो उन्हें मिली है। वहीं दूसरे ने लिखा- हार्ड वर्क।


गौरतलब है कि आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 21 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें वह अपने बहनोई और सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Ayush Sharmadangerous stuntroadvideoviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...