एक्टर अपारशक्ति खुराना कुछ दिन पहले ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा ने 4 जून को बेटी आरजोई को जन्म दिया है। एक बच्ची के माता-पिता बनकर कपल बेहद खुश है। बेटी के आगमन के साथ ही उनके पूरे घर में भी खुशियां गुंजी है। हालांकि अब तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था। इसी बीच आरजोई के बड़े पापा (ताऊ) आयुष्मान खुराना ने पहली बार अपनी भतीजी का चेहरा फैंस को दिखाया है। आयुष्मान खुराना ने आरजोई की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पिता की गोद में सोती नज
12 Sep, 2021 04:10 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अपारशक्ति खुराना कुछ दिन पहले ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा ने 4 जून को बेटी आरजोई को जन्म दिया है। एक बच्ची के माता-पिता बनकर कपल बेहद खुश है। बेटी के आगमन के साथ ही उनके पूरे घर में भी खुशियां गुंजी है। हालांकि अब तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था। इसी बीच आरजोई के बड़े पापा (ताऊ) आयुष्मान खुराना ने पहली बार अपनी भतीजी का चेहरा फैंस को दिखाया है।
आयुष्मान खुराना ने आरजोई की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पिता की गोद में सोती नजर आ रही हैं।
वहीं अपारशक्ति भी लाडली को सीने लगाकर बेहद सकून मना रहे हैं। फैंस नन्हीं आरजोई की तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
इससे पहले अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा ने बेटी की हल्की सी झलक शेयर की थी। हालांकि इस तस्वीर में आरजोई का चेहरा नहीं दिख रहा था।
बता दें, अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा खुराना ने साल 2014 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुईं थीं। इस तरह कपल शादी के 7 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।