main page

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो,एक्सीडेंट के घंटों बाद भी हैं बेहोश, बादशाह बोले- 'दुआ करो'

Updated 29 December, 2021 08:41:03 AM

सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। सहदेव को घायल अवस्था में सुकमा के जिला हाॅस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका हालचाल जानने कलेक्टर विनीत बंदनवार और एसपी सुनील शर्मा पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए। वहीं अब स‍िंगर रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है।

मुंबई: सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

Bollywood Tadka

सहदेव को घायल अवस्था में सुकमा के जिला हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। 

Bollywood Tadka

जहां उसका हालचाल जानने कलेक्टर विनीत बंदनवार और एसपी सुनील शर्मा पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए। वहीं अब स‍िंगर रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है। 

Bollywood Tadka

 

उन्होंने लिखा- 'सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं।वो अभी बेहोश हैं।अस्पताल के रास्ते में है।मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।' 

Bollywood Tadka

जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे।

Bollywood Tadka

इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं।

सहदेव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. पैनडेमिक के दौरान जब कई लोग घर बैठे वीड‍ियोज और रील्स बना रहे थे, तब सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' भी खूब पॉपुलर हुआ। 

Bollywood Tadka

सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में उनका एक वीड‍ियो रिकॉर्ड किया था। सहदेव अपने क्लास के अंदर स्कूल यून‍िफॉर्म में बचपन का प्यार गाने को लड़खड़ाती लेक‍िन बुलंद आवाज में बसपन का प्यार ल‍िर‍िक्स के साथ गाते हैं। अब तक कई स्टार्स इस पर रील्स बना चुके हैं। रैपर बादशाह ने भी इस गाने का र‍िमिक्स वर्जन सहदेव के साथ तैयार किया।

Content Writer: Smita Sharma

Bachpan Ka PyaarSahdev Dirdoroad accidentBadshahhealth updateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...