फिल्मी गलियारों में आए दिन स्टार्स के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में एक नई डेटिंग रूमर ने जन्म लिया। दरअसल, पार्टी में रैपर-सिंगर बादशाह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का हाथों में हाथ थामे नजर आए। दोनों को साथ देख कयास लगाए जाने लगे कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में रैपर ने खुद मृणाल के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों की गलतफहमी को दूर किया है।
14 Nov, 2023 10:27 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मी गलियारों में आए दिन स्टार्स के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में एक नई डेटिंग रूमर ने जन्म लिया। दरअसल, पार्टी में रैपर-सिंगर बादशाह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का हाथों में हाथ थामे नजर आए। दोनों को साथ देख कयास लगाए जाने लगे कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में रैपर ने खुद मृणाल के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों की गलतफहमी को दूर किया है।
बादशाह ने 14 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए साफ किया है कि इंटरनेट पर चल रहीं खबरें झूठी हैं। उन्होंने बिना मृणाल ठाकुर का नाम लिए अपने पोस्ट में लिखा-"डियर इंटरनेट, आपको फिर से निराश करने के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।" इसके साथ बादशाह ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई।''
बता दें, 11 नवंबर शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर और बादशाह को एक साथ पार्टी से निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद मृणाल अपनी कार में बैठकर चली गई थीं। इस वीडियो ने उनके रिलेशनशिप की खबरों को हवा दे दी।