main page

बिग बॉस 17 प्रोमो: सीजन के पहले नॉमिनेशन में निशाना बनीं मन्नारा चोपड़ा, विक्की से मिली दगाबाजी से टूटा एक्ट्रेस का दिल

Updated 17 October, 2023 05:40:28 PM

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के विवादित शो  'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर शो का प्रीमियर हुआ और अब  कंटेस्टेंट्स नेअपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हर बार की तरह ही इस बार भी असली मजा तो इस सीजन के पहले नॉमिनेशन में देखने को मिलने वाला है। दरअसल, ज्यादातर घरवाले मन्नारा चोपड़ा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगे। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के विवादित शो  'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर शो का प्रीमियर हुआ और अब  कंटेस्टेंट्स नेअपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हर बार की तरह ही इस बार भी असली मजा तो इस सीजन के पहले नॉमिनेशन में देखने को मिलने वाला है। दरअसल, ज्यादातर घरवाले मन्नारा चोपड़ा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगे। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है।

Bollywood Tadka


 प्रोमो में बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि इस सीजन के पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगती हैं।

Bollywood Tadka

शॉक तब लगता है, जब 'दिल रूम' में रहने वाले कंटेस्टेंट्स मन्नारा चोपड़ा का इविक्शन चाहते हैं यानी सभी मिलकर मन्नारा को नॉमिनेट कर देते हैं। अपने ही लोगों की दगाबाजी देखकर मन्नारा का दिल टूट जाता है। वह रोने लगती हैं। इसके बाद बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं।

Bollywood Tadka
 मन्नारा रोते हुए बोलती हैं- 'इतने डबल स्टैंडर्ड? वो मेरे सामने कितने अच्छे से बोल रहे हैं। मुझे विक्की की वजह से बहुत बुरा लगा है। अब देखना यह होगा कि मन्रारा चोपड़ा इस हफ्ते घर से बेघर होती हैं या नहीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GUPSHUP24X7 (@gupshup24x7)

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

BB 17Mannara ChopraNominationAbhishek KumarIsha MalviyaAnkita LokhandeVicky JainSunny AryaBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...