main page

BB 17: दीवाली पर सलमान ने लगाई ऐश्वर्या की क्लास, नील भट्ट की बेइज्जती करने पर बोले- जो आप करती वो ठीक नहीं

Updated 11 November, 2023 02:07:02 PM

देश में हर जगह इस वक्त दीवाली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में ‘वीकेंड का वार’ में भी दीवाली की रौनक देखने को मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट्स इस पर्व को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की फटकार लगाते नजर आए। एक्टर ने कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को डांट लगाई।

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में हर जगह इस वक्त दीवाली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में ‘वीकेंड का वार’ में भी दीवाली की रौनक देखने को मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट्स इस पर्व को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की फटकार लगाते नजर आए। एक्टर ने कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को डांट लगाई।

 Bollywood Tadka


दरअसल, बीते हफ्ते नील और ऐश्वर्या के बीच काफी बहस हुई। लड़ाई के दौरान ऐश्वर्या अपने पति नील के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार करती नजर आई। ऐश्वर्या का ये बर्ताव सलमान को बिलकुल अच्छा नहीं लगा और वह वीकेंड के वार में उनकी क्लास लगाने वाले हैं।

 

सामने आए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान गुस्से में ऐश्वर्या पर चिल्लाते हुए कहते हैं..चल…तू..चल..तू निकल। ऐश्वर्या आप नील को उस मुकाम पर लेकर जाना चाह रही हो कि ये भी चिल्लाए। कितना पैशेंस आप इसका ट्राई करोगी। जो आप नील के साथ करती हैं वो ठीक नहीं है। ये एक टोक्सिक रिलेशन बनने वाला है। 

Bollywood Tadka

इतना ही सलमान ने ऐश्वर्या और नील के रिश्ते के लिए डिजास्टर जैसे शब्द भी इस्तेमाल किया। सलमान खान की इस बात का ऐश्वर्या शर्मा के पास कोई जवाब नहीं होता। 

बता दें, इससे पहले ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे से खूब लड़ीं थी। इसके बाद वह अपने पति नील भट्ट पर बरसती दिखीं। इस दौरान ऐश्वर्या 'ए चल... मैं सुनती नहीं किसी की तुझे भी पता है...' जैसी भाषा का इस्तेमाल करती दिखी थी, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।

Content Writer: suman prajapati

Bigg Boss 17Salman KhanfuriousAishwarya SharmaDiwaliinsultingNeil BhattTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...