main page

4 साल बाद बॉयफ्रेंड शांतनु से अलग हुईं 'बिग बॉस' फेम सारा खान की राहें, बोलीं- 'अब से हम अकेले ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ेंगे'

Updated 14 December, 2023 11:05:07 AM

ग्लैमर वर्ल्ड में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अब तक इंडस्ट्री से कई ऐसे कपल्स हैं, जो एक दूजे संग कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद अलग हो गए। अब हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की एक और खूबसूरत जोड़ी का अंत हो गया है। पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान का उनके बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लैमर वर्ल्ड में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अब तक इंडस्ट्री से कई ऐसे कपल्स हैं, जो एक दूजे संग कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद अलग हो गए। अब हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की एक और खूबसूरत जोड़ी का अंत हो गया है। पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान का उनके बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

Bollywood Tadka


सारा खान ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए लिखा, "आपसी सहमति से मैंने और मेरे पार्टनर ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। अब से हम दोनों अकेले ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ेंगे, लेकिन अभी भी हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति उतना ही आदर है, तो प्लीज आप लोग भी हमारी प्राइवेसी का ख़्याल रखें..मेरी बात को समझने के लिए धन्यवाद।"

Bollywood Tadka

 

हालांकि, अपने पोस्ट में सारा ने शांतनु से लग होने की असल वजह नहीं बताई है। वहीं, दोनों के ब्रेकअप से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि, सारा खान और शांतनु राजे पिछले चार साल से एक दूसरे के साथ थे। कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

बताते चलें, शांतनु के साथ रिलेशन में आने से पहले सारा शादी कर चुकी थी और उनका तलाक भी हो गया है। उन्होंने नेशनल टीवी पर बिग बॉस सीजन 4 में बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट संग शादी रचाई थी। हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। 2 महीने के अंदर ही दोनों अलग हो गए थे और तलाक ले लिया था।  

 

Content Writer: suman prajapati

Bigg BossSara KhanbreakupboyfriendShantanu RajeTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...