main page

BB17: अंकिता-विक्की में फिर हुई तू-तू-मैं-मैं,विक्की बोले-'पूरा दिन तुम्हारे पीछे-पीछे घूमता रहूं मैं यहां नाक कटाने नहीं आया'

Updated 23 October, 2023 02:13:20 PM

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। शो में मेकर्स दो पॉपुलर स्टार कपल को भी लेकर आए, जिनके बीच की केमिस्ट्री और अंडरस्टैंडिंग का लगातार टेस्ट हो रहा है।शो में जहां नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपना प्यार दिखाते रहते हैं। वगहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच का रिश्ता खराब होता दिख रहा है। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हुई। वहीं अब एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई हुई है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। शो में मेकर्स दो पॉपुलर स्टार कपल को भी लेकर आए जिनके बीच की केमिस्ट्री और अंडरस्टैंडिंग का लगातार टेस्ट हो रहा है।शो में जहां नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपना प्यार दिखाते रहते हैं। वगहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच का रिश्ता खराब होता दिख रहा है। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हुई। वहीं अब एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई हुई है।

Bollywood Tadka

शो का एक नया प्रोमो आया है। इसमें अंकिता विक्की से अपनी फीलिंग शेयर कर रही हैं। वहीं विक्की भी अपनी बात रख रहे हैं। दोनों की बातचीत धीरे-धीरे लड़ाई का रूप ले रही है।

Bollywood Tadka

प्रोमो में अंकिता गार्डन एरिया में विक्की से कह रही हैं-'मुझे लगा था कि तू मेरी ताकत है पर नहीं है।' इस पर विक्की कहते हैं- 'मैं क्या पूरा दिन तुम्हारे पीछे-पीछे घूमता रहूं। मैं नहीं कर सकता मैं यहां नाक कटाने नहीं आया हूं। हमारी लाइफ का जो भी एक रफ पैच था।' इसपर अंकिता कहती हैं- 'हर बार उस टॉपिक को क्यों लाते हैं बीच में।'

Bollywood Tadka

वीडियो में आगे विक्की और अंकिता बेड पर लेटे होते हैं और दोनों के बीच बहस होती है।अंकिता बोलती हैं- 'मुझे तेरी अटेंशन नहीं चाहिए। मैं इस चीज के लिए भीख नहीं मांग सकती हूं न ये समझने वाली चीजें होती हैं।' तो विक्की कहते हैं- 'रास्ता बता। ' इस पर अंकिता कहती है- 'तू खुद ढूंढ़, मुझे नहीं पता।' वहीं आगे विक्की गुस्से में नजर आते हैं और कहते हैं- 'मैं ये ही कर सकता हूं, अगर तुम संतुष्ट हो तो ठीक है। मैं आपके पीछे-पीछे नहीं घूम सकता।' इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-' अंकिता और विक्की की बढ़ती अनबन क्या कर देगी इनका गेम वीक?' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Boss 17Ankita LokhandeFightHusbandVicky JainBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...