main page

पहले झेला मिस्कैरेज का दर्द..अब बनेंगी मां...बिग बाॅस फेम प्रिया मलिक ने कफ्तान ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Updated 08 February, 2024 01:19:42 PM

रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। वहीं अब प्रिया ने इंस्टा के जरिए भी फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है।

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। वहीं अब प्रिया ने इंस्टा के जरिए भी फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है।

Bollywood Tadka

प्रिया ने इंस्टा पर पति संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

शेयर की तस्वीरों में प्रिया व्हाइट मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। वही अपने पति करण की बाहों में कैद होकर बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा-''मां बनने जा रही हूं।''

Bollywood Tadka


इंटरव्यू में प्रिया मलिक ने हाल ही में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। प्रिया ने यह भी शेयर किया था कि 2023 में उनका मिसकैरेज हो गया था क्योंकि यह एक अनियोजित प्रेग्नेंसी थी। प्रिया ने यह भी बताया था कि इस प्रेग्नेंसी के दौरान हर अल्ट्रासाउंड एक टेस्ट की तरह लगता था और उन्हें डर था कि वह असफल हो जाएंगी।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रिया की पहली शादी 13 अप्रैल 2008 को भूषण मलिक से हुई थी, जो एक एनआरआई थे। हालांकि, दस साल तक शादीशुदा रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद प्रिया को दिल्ली के रहने वाले करण से प्यार हो गया। साल 2022 में प्रिया मलिक ने आनंद कारज समारोह में अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से शादी की थी।

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Boss 9FamePriya MalikBaby BumpKaran BakshiTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...