main page

बर्थडे पार्टी पड़ी महंगी: ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं बिग बॉस मराठी फेम हिना पांचाल

Updated 28 June, 2021 08:01:29 AM

नासिक के इगतपुरी में रेव पार्टी पर रेड के दौरान पुलिस ने ड्रग्स ले रहे लोगों को अरेस्ट किया है।  पुलिस ने शनिवार रात 2 बजे करीब इस पार्टी से करीब 22 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं। हिना के साथ एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ की एक्ट्रेस के साथ दो महिला कोरियोग्राफर्स को भी अरेस्ट किया गया है।

मुंबई: नासिक के इगतपुरी में रेव पार्टी पर रेड के दौरान पुलिस ने ड्रग्स ले रहे लोगों को अरेस्ट किया है।  पुलिस ने शनिवार रात 2 बजे करीब इस पार्टी से करीब 22 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं। हिना के साथ एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ की एक्ट्रेस के साथ दो महिला कोरियोग्राफर्स को भी अरेस्ट किया गया है।

Bollywood Tadka

कौन है हिना पांचाल

हिना पांचाल ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। वह आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' के लिए मशहूर हैं। वह बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुकी हैं।  हिना साल 2020 फरवरी में टीवी शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आईं थीं।

Bollywood Tadka

पार्टी की बात करें तो सभी लोग पीयूष शाह की बर्थडे पार्टी के लिए शुक्रवार की सुबह सभी लोग इगतपुरी के स्काई ताज विला में गए थे। जहां रात 12 बजे पीयूष का केक काटा गया। शनिवार को रात को रेव पार्टी शुरू हुई थी।

Bollywood Tadka

बता दें कि बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी स्टार्स पर पैनी नजर है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। 

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Bossmarathiheena panchaldrugsrave partyBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...