main page

'औकात' वाले बयान पर पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी, सुशांत केस पर बयान देते हुए कहा- 'कभी नहीं कहा मर्डर हुआ'

Updated 29 June, 2021 08:09:44 AM

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस तो चर्चा में था ही लेकिन उससे ज्यादा सुर्खियों पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बटोरी थीं। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे खबरों में आए थे। उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर अनुचित बयान दिया था।

मुंबई: साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस तो चर्चा में था ही लेकिन उससे ज्यादा सुर्खियों पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बटोरी थीं। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे खबरों में आए थे। उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर अनुचित बयान दिया था।

Bollywood Tadka

वहीं अब एक बार फिर गुप्तेश्वर पांडे चर्चा में हैं। इन दिनों वे अयोध्या में कथावाचन कर रहे हैं। पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे  के चर्चा में आने की वजह उनका रिया से माफी मांगना है।  

Bollywood Tadka


दरअसल,हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर अपने उस कमेंट पर पछतावा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा-'मेरे लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। लेकिन इसे अपमानजनक माना गया, इसलिए उन्होंने माफी मांगकर अपने शब्दों को वापस ले लिया था। मुझे मेरे बयान पर खेद है।'

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत केस पर बयान देते हुए क कहा- 'मैंने कभी नहीं कहा कि सुशांत सिंह की हत्या हुई या उन्हें मारा गया।

Bollywood Tadka

गुप्तेश्वर पांडे ने क्या दिया था बयान

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया था। तब बिहार के DGP रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि यह न्याय की जीत है। रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट को लेकर उन्होंने कहा था उनकी औकात नहीं है कि नीतीश पर कुछ बोल सकें। नीतीश कुमार के सपोर्ट से ही सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत ने देशभर को हैरान कर दिया और लोगों ने उनके लिए न्याय की मांग उठाई। लोगों का मानना था कि उनकी हत्या हुई है। इसके अलावा सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। बिहार मुंबई पुलिस की जांच के बाद इस केस को सीबीआई को सौंपा गया। फिलहाल, ये जांच अभी भी जारी है और लोगों ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार है

 

 

Content Writer: Smita Sharma

bihar formerdgpgupteshwar pandeyaukat commentrhea chakrabortysushant singh rajputBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...