main page

Adorable! पालने में पेट के बल लेटी खेलती दिखी बिपाशा की लाडली, देवी की क्यूट पिंकिश नर्सरी ने मोह लिया फैंस का मन

Updated 26 April, 2023 01:05:41 PM

बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने नवंबर, 2022 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। अब उनकी लाडली 5 महीने की हो गई हैं और लेटे-लेटे करवटें भी लेने लग गई है। बेटे को यूं बढ़ता देख उनके पेरेंट्स का दिल बड़ा हो जाता है। इसी बीच बिपाशा ने लाडली के करवटें लेते हुए की एक झलक फैंस को दिखाई है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने नवंबर, 2022 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। अब उनकी लाडली 5 महीने की हो गई हैं और लेटे-लेटे करवटें भी लेने लग गई है। बेटे को यूं बढ़ता देख उनके पेरेंट्स का दिल बड़ा हो जाता है। इसी बीच बिपाशा ने लाडली के करवटें लेते हुए की एक झलक फैंस को दिखाई है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी देवी पालने में खेलते हुए नजर आ रही है। वह पेट के बल लेटी हुई खूब हाथ पैर चला रही है। इस दौरान वह बेबी पिंक आउटफिट में क्यूट लग रही हैं। देवी के पालना भी काफी प्यारा है और उसमें खिलौने लटक रहे हैं।बैकग्राउंड में एक ओंकार बज रहा है।

 

वीडियो शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन लिखा, 'ब्लिस'। फैंस देवी के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, बिपाशा बसु और करम सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद दोनों 2022 में एक प्यारी सी बेटी देवी के माता-पिता बने, जिसे पाकर कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Bipasha BasudaughterDeviplayingcradlecute videoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...