main page

मालदीव में बच्चा बनीं बिपाशा बसु, स्विमिंग पूल में अठखेलियां करती दिखीं 42 की एक्ट्रेस

Updated 26 February, 2021 03:09:27 PM

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति करण ग्रोवर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। करण ने अपना बर्थडे भी मालदीव में ही सेलिब्रेट किया। कपल लगातार इस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति करण ग्रोवर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। करण ने अपना बर्थडे भी मालदीव में ही सेलिब्रेट किया। कपल लगातार इस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियोज में बिपाशा मालदीव के रेजॉर्ट में स्विमिंग पूल का मजा रही है। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने हाई बन और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में बिपाशा बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस स्विमिंग पूल में खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। फैंस इन वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

बिपाशा के अलावा करण ने भी कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक वीडियो में करण और बिपाशा मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दूसरे वीडियो में करण स्विमिंग पूल का मजा ले रहे हैं। पानी के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो बिपाशा इन दिनों फिल्मी इंड्स्ट्री से दूर हैं। बिपाशा को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। बिपाशा ने 'राज', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं करण जल्द ही 'कबूल है 2.0' में नजर आएंगे।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

bipasha basuenjoyingswimming poolmaldivesvideosviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...