main page

Pre B'day Celebration: एक दिन पहले ही शुरू हुआ बिपाशा-करण की लाडली के बर्थडे का जश्न, केक काटने को बेताब दिखीं नन्हीं देवी

Updated 10 November, 2023 11:52:57 AM

बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक प्यारी से बेटी देवी के पेरेंट्स बनकर कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब दोनों की लाडली 1 साल की होने जा रही है, ऐसे में पहले ही देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है। मॉम बिपाशा ने देवी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक प्यारी से बेटी देवी के पेरेंट्स बनकर कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब दोनों की लाडली 1 साल की होने जा रही है, ऐसे में पहले ही देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है। मॉम बिपाशा ने देवी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।


 


बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेटी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि देवी अपने नन्हें हाथों से केक को मसलने के लिए काफी उतावली हो रही हैं। मां बिपाशा उसे अपने हाथों से केक कटवाती नजर आ रही है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-, "हमारी नन्हीं परी देवी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्यार उमड़ना शुरू हो गया है।" इस स्टोरी में उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर को भी टैग किया।


फैंस देवी के इस प्यारे से वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उसे प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की शुभकामनाए दे रहे हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Bipasha BasuKaran Singh GroverdaughterDevifirst birthdaycelebrationBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...