main page

घर में देवी को 'मिष्टी' नाम से बुलाते हैं बिपाशा-करण, क्यूट वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लाडली के Pet Name का किया खुलासा

Updated 06 June, 2023 11:39:36 AM

बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बिपाशा ने नवंबर में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाडली की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने देवी के डाक नाम यानी Pet Name का खुलासा किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बिपाशा ने नवंबर में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाडली की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने देवी के डाक नाम यानी Pet Name का खुलासा किया है।

Bollywood Tadka

 

क्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके और देवी की कई फोटोज को मिलाकर बना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टॉप, सनग्लासेज और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए बिपाशा बसु, देवी के साथ खेल रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी को बाहों में लिए पोज दे रही हैं। इसमें दोनों मां-बेटी एक दूजे को देखते हुए मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। पूरे वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसमें देवी का डाक नाम रिवील किया गया है। 

Bollywood Tadka


यह मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ''देवी का डाक नाम (पेट नेम) मिष्टी है। उसका नाम उसकी पसंदीदा मूमू मां ने रखा है। उसे पूरी तरह से सूट करता है, बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।'' फैंस को देवी का पेट नाम खूब पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और साल 2016 में कपल ने शादी रचा ली। शादी के 6 साल बाद उन्होंने बेटी देवी का स्वागत किया, जो नवंबर में पूरे एक साल की हो जाएगी।

Content Writer: suman prajapati

Bipasha BasurevealsdaughterDevipet nameBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...